फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिषदीय विद्यालय में लगेंगे हमारे शिक्षक नाम के बोर्ड

Sat, 16 Mar 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राक्सी टीचर पर लगेगा लगाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूल के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों के फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे। इसमें शिक्षकों की फोटो सहित अन्य जानकारी अंकित रहेगी। लगने वाले फ्रेम का नाम होगा ‘हमारे शिक्षक’। इस व्यवस्था से अपने बदले दूसरे को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपने वाले शिक्षक या तैनाती के बावजूद स्कूल न जाने वाले शिक्षकों पर लगाम लग सकेगा।
जिले में संचालित 2059 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक लाख 12 हजार 806बच्चे पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में हमारे शिक्षक नामक शीर्षक से इनमें कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के अलग-अलग फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह फोटो फ्रेम एक फीट चौड़ा व डेढ़ फीट लंबा होगा। इसमें शिक्षकों का उच्च गुणवत्ता युक्त फोटो, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, विद्यालय में तैनाती की तारीख, मोबाइल नंबर, आवंटित कक्षा, आवंटित विषय और विशिष्ट उपलब्धियां इसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार या राष्ट्रपति पुरस्कार का विवरण अंकित रहेगा। फोटो फ्रेम की कीमत 150 रुपये निर्धारित की है।
विद्यालयों में शिक्षकों का फोटो फ्रेम ऐसी जगह लगाया जाएगा, जो बच्चों और विद्यालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक अभिभावक, निरीक्षण कर्ता और आम लोगों को आसानी से दिखाई दे। इससे निरीक्षण के दौरान जानकारी लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन


बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही सभी विद्यालयों में फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें