बस्ती। शनिवार को विश्व रक्तदान दिवस पर सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से कृपाल आश्रम मंगलबाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।यहां लोगों ने रक्तदान किया। मिशन के अध्यक्ष चेतन आनंद ने बताया कि मानवता की सेवा के लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। शिविर को संपन्न कराने में बस्ती चैरीटेबल ब्लड बैंक के विजय सिंह, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार शुक्ल अवधेश कुमार आदि ने योगदान दिया। संवाद