फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ब्लैकमेल कर युवती के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर युवती के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- पीड़िता की भाभी के मोबाइल फोन पर भेजी अश्लील तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने अश्लील तस्वीर पीड़िता की भाभी के मोबाइल फोन पर भेजा है। इसके बाद से युवती व उसके परिवार वाले तनाव में हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया है कि मोहल्ले का रहने वाला एक युवक उसके संपर्क में आया। उसने अश्लील तस्वीर खींच ली और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से पीड़िता चुप रही और आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिया। विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। बाद में पीड़िता की भाभी के मोबाइल फोन पर अश्लील तस्वीर भेज दी। प्रकरण की जानकारी परिजनों को होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें