फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे भाकियू कार्यकर्ता

Thu, 05 Sep 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के वार्ता के प्रस्ताव को ठुकराया, बोले- समस्याओं के समाधान के बाद ही होगी बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भानपुर। किसान की समस्याओं के समाधान का बार-बार आश्वासन देने के बाद भी समाधान न किए जाने से नाराज भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता बुधवार को दूसरे दिन भी तहसील परिसर में धरने पर डटे रहें। तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने कहा कि एसडीएम आशुतोष तिवारी ने धरना स्थल पर आकर अपने गार्ड को भेजकर पांच किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे किसानों ने अस्वीकार कर दिया।
कहा कि अब किसानोंं की समस्याओं के समाधान के बाद ही कोई वार्ता होगी। किसान पैमाइश, वरासत, आय-जाति और निवास प्रमाणपत्र सहित एकल खिड़की काउंटर पर निर्धारित शुल्क से अधिक की जा रही वसूली पर तुरंत रोक लगाने, ऐसा करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने, तहसील और ब्लॉक में लेखपाल और सचिवों की ओर से निजी मुंशी रखकर कराई जा रही धन उगाही पर रोक लगाने आदि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संत कुमार भारती, मोल्हू चौधरी, कन्हैया प्रसाद, राम कृष्ण चौधरी, राम प्रताप, लाल बहादुर, हरीराम पासवान, रामजीत, श्यामलाल, रामलौट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें