भानपुर। सीडीओ की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में भाकियू टिकैत गुट ने भानपुर तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह के नेतृत्व में किसानों की समस्या रखी। समितियों के साथ ही निजी दुकानों पर भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य शीघ्र दिलाने, छूटे किसानों भी शीघ्र सम्मान निधि दिलाने की मांग की गई। भितेहरा और अठदमा फीडर से जुड़े गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या दूर कराने के साथ ही गांवों में मच्छररोधी छिड़काव की अपील की है। इस मौके पर संत कुमार भारती, रामजगत, रामजीत चौधरी व श्याम लाल आदि मौजूद रहे। संवाद