सदर तहसील में भाकियू के पदाधिकारियों ने महेंद्र सिंह टिकैट की पुण्यतिथि मनाई।
भानपुर। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने सोमवार को तहसील परिसर में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 12वीं पुण्यतिथि मनाई। किसानों ने तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि किसानों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है, जिससे उनके मिशन को पूरा किया जा सके। इस मौके पर संत कुमार भारती, राम प्रताप, राम नरायन चौधरी, रामशब्द, रमेश चंद्र, राम जीत, पीताम्बर, राम निरंजन सहित तमाम किसान मौजूद रहे।