फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में बोले भूपेन्द्र सिंह चौधरी: नगर निकायों को जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी भाजपा

Sat, 17 Sep 2022 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहीं। वह शुक्रवार को एमएलसी सुभाष यदुवंश के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 734 नगर निकायों पर चुनाव लड़ने जा रही है। 17 नगर निगम व 199 नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया प्रेस वार्ता। - फोटो : BASTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव की सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी। जीत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रहीं हैं। कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों को सहेजा जा रहा है। पिछले चुनाव की कमियों को ध्यान में रखकर आगामी योजना बन रही है।
विज्ञापन


ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहीं। वह शुक्रवार को एमएलसी सुभाष यदुवंश के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 734 नगर निकायों पर चुनाव लड़ने जा रही है। 17 नगर निगम व 199 नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं।

सभी नगर पंचायतों पर भी पार्टी की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए पार्टी के जिलाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में बस्ती की चार सीटों पर हार के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। वह सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


किस स्तर पर और किन बिंदुओं पर कमी हुई, इसका ब्योरा तैयार किया जा रहा है। भविष्य के चुनाव में इन कमियों को दूर करते हुए मैदान में उतरा जाएगा। संगठनात्मक चुनाव के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका मनोनयन मध्य सत्र में हुआ है।

आम तौर पर भाजपा का संगठनात्मक कार्यकाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से होता है, जो जनवरी 2023 में पूरा होगा। उसके बाद बूथ, मंडल, जिला व राज्य पर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सांसद जगदंबिका पाल, समीर सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रामानंद नन्हें आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें