फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा नेताओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल के बूथ संख्या 218 महरीखांवा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस राह में सभी भारतीयों का योगदान है। भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत दुनिया को दिखा देगा कि अपनी संस्कृति व परंपराओं को बिना भुलाए भी आगे बढ़ सकता है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, जिला प्रभारी अशोक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, दुर्गा शंकर राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें