शहर के स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल के सभागार में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। एमएलसी विजय बहादुर पाठक, भाजपा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद रॉय , असम राज्य के प्रभारी पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना।
यह केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाली एक चेतना की धारा है। प्रधानमंत्री ने 1975 की आपातकाल को याद करते हुए कहा कि हमें यह स्मरण कराया कि भारत की जनता ने कभी लोकतंत्र के साथ समझौता नहीं किया।
उनका यह संदेश हमें न सिर्फ अतीत से सीखने की प्रेरणा देता है, बल्कि वर्तमान में राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए भी प्रेरित करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।