फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांव में रात्रि विश्राम करेंगे भाजपा नेता व कार्यकर्ता

Sun, 21 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दी सरकार के नौ सालों की उपलब्धि के बारे में जनता को अवगत कराएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपाचुनावी मोड में आ चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने गांव चलो अभियान चलाने का निर्णय लिया है। गांव चलो अभियान के जिला संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि पार्टी के बड़े नेता से लेकर छोटे नेता और कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल जाने के लिए कहा गया है, बल्कि उन्हें रात्रि विश्राम भी उस गांव में करना है।
विज्ञापन

गांव चलो अभियान के दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार के नौ सालों की उपलब्धि के बारे में जनता को अवगत कराएंगे। जिले में 1285 गांव हैं। इन गांवों में भ्रमण करने के लिए भाजपा ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए छह से 11 फरवरी तक अभियान को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में दौरा करने के क्रम में पार्टी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें