फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जगह-जगह हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Sat, 29 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। भाजपा के दूसरी बार जिलाध्यक्ष घोषित हुए विवेकानंद मिश्र का गौर ब्लॉक सहित नगर पंचायत में भव्य स्वागत किया गया। गौर ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला सुनवालिया चौराहे पर किसान नेता विनोद सिंह व नगर पंचायत बभनान में प्रबल मालानी व आनंद सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ इस बीच नगर पंचायत बभनान के भगत सिंह नगर वार्ड के मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ऐसी तमाम योजनाएं हैं जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। उक्त मौके मुख्य रूप से राजेश कमलापुरी,अमरदीप शुक्ला अजीत पांडेय उर्फ सोनू पांडेय,अमन शुक्ला, विवेक सिंह अनिल सोनी राजेश नारायण राजन तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें