फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने भाजपा प्रत्याशी दयाराम के साथ किया रोड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने भाजपा प्रत्याशी दयाराम के साथ किया रोड-शो
विज्ञापन

बस्ती। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सांसद हरीश द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी से बस्ती सदर से प्रत्याशी दयाराम चौधरी के साथ शहर में रोड शो किया। शास्त्री चौक से मारवाड़ी मंदिर पांडेय बाजार तक रोड शो निकाला गया। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, गोपेश्वर त्रिपाठी के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं ने मतदान की अपील की। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। दयाराम चौधरी जमीनी नेता हैं और उन्हें विधानसभा क्षेत्र की बेहतर समझ है। रोड शो में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, राना दिनेश प्रताप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अनूप खरे, अखंड प्रताप सिंह, आलम चौधरी, आशीष चौधरी, गिल्लम चौधरी, विद्यामणि सिंह, रमेश चौधरी, राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें