कुदरहा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी हुई। मई में जन्मी छात्राओं का जन्मदिन मनाया गया। बीडीओ और और बीईओ ने छात्राओं को के आशीर्वाद दिया। बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का आरंभ अभिभावकों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। संगोष्ठी में वार्डन वत्सला श्रीवास्तव ने छात्राओं को दिए गए गृहकार्य के बारे में बताया और उसे पूरा करवाने की जिम्मेदारी अभिभावकों को सौंपी। बीईओ सीपी गौड़ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुदरहा में बनी प्रयोगशाला में लर्निंग बाई डूइंग (करके सीखना) के माध्यम से सीखने के लिए हफ्ते में एक दिन का समय निर्धारित किया। कार्यक्रम में कम्युनिटी फेलो आनंद सोनी, ग्राम प्रधान इंद्र कुमार और पीआरडी की ब्लॉक अधिकारी राधा गुप्ता मौजूद थीं। संवाद