बस्ती। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक कैली हॉस्पिटल के पैथोलाॅजी में लगी बायोकेमिस्ट्री मशीन सोमवार को अचानक बंद हो गई l इससे पहले एक सप्ताह पूर्व भी मशीन खराब हो गई थीं। इससे जांच भी प्रभावित हुई।
आए दिन हो रही मशीन मे खराबी के कारण मरीजों को निजी सेंटर का रुख करना पड़ रहा है। सोमवार को ओपीडी में खड़े मरीजों ने जांच के लिए पंजीकरण कराया। जब जांच काउंटर पर पहुंचे तो मरीजों को मशीन खराब होने की जानकारी मिली। भद्रेश्वर नाथ से आए तीमारदार ने बताया कि बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने से जांच न हो पाने से ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। संवाद