फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: द्विपक्षीय वार्ता में नगर पालिका के पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका के पेंशनरों की लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश पर ईओ और पेंशनर एसो. के बीच शनिवार को नपा कार्यालय में द्विपक्षीय वार्ता हुई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने बताया कि लंबे समय से पालिका के पेंशनरों की समस्याएं लंबित हैं। पेंशनर समस्या को लेकर काफी परेशान हैं। एडीएम से मिलकर समस्या के निस्तारण का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने ईओ को प्रकरण का यथाशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया था। ईओ अंगद गुप्ता ने समस्याओं को सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उदय प्रताप पाल, राम नरायन चौधरी, सत्यदेव शुक्ल, सर्वेन्द्र सिंह, राजू, बजरंग बली, मिठाई प्रसाद, जगदीश यादव, बाबूराम, जमुना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें