फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरटेक के चक्कर में भिड़ीं बाइक, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा की ओर से महादेवा जा रहे बाइक सवारों की ओवरटेक करने के प्रयास में फेरी वाले से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक और फेरी वाला घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी मुंडेरवा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीन घायलों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी अशद (22), अरमान (23) और वसीउल्लाह (25) शुक्रवार शाम करीब 07:30 बजे एक ही बाइक से मुंडेरवा की ओर से महादेवा जा रहे थे। महादेवा में फेरी लगाने वाले बंगाल निवासी वसीदुल (42) को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर में चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें