बस्ती। रुधौली थाना पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पकड़ी गई। पटाखा की तरह आवाज करने वाली बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे मय फोर्स 20 नवंबर को चेकिंग कर रहे थे। तभी थाना कार्यालय भवन के सामने से तेज आवाज करते बाइक आ गई। पुलिस ने गाड़ी रोकवा ली। पता चला कि संबंधित वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का पेपर नहीं मिला। कस्बे में तेज आवाज निकालकर दहशत भी फैलाया जा रहा था। इस वजह से धारा 207 एमवी एक्ट के तहत गाड़ी सीज कर दी गई है। संवाद