फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गुर्गे गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की 11 बाइक बरामद, गोरखपुर के खजनी से चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को एसओजी के संयुक्त प्रयास से मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 बाइक बरामद की गई। गिरोह के गुर्गे सब्जी मंडी, अस्पताल, बैंक, मैरिज हॉल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी करते थे। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए बाइक चोर जिले के अलावा गोरखपुर के खजनी से चुराई गई बाइक का पता चला है।
एसपी ने बताया कि कोतवाली थाने के एसआई दुर्गविजय सिंह व प्रभारी एसओजी गजेंद्र सिंह टीम के साथ अमहट पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में चोरी की बाइक से जा रहे पवन उपाध्याय निवासी बुढ़ापार थाना गौर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने गिरोह के गुर्गे दुर्गा प्रसाद गुप्ता निवासी बरडाड़ थाना गौर और सोनू निवासी भोला परसा थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ के दौरान चोरी की कुल 11 बाइक बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक, एसआई गजेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी एसओजी, एसआई दुर्गविजय सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाइन आदि की टीम ने यह पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

...
गौर, रुधौली, गोरखपुर के खजनी से चोरी बाइक मिली
- गिरफ्तार किए गए गिरोह के सरगना पवन उपाध्याय ने बताया कि दुर्गा प्रसाद के साथ वह चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदल देता था। उस पर फर्जी नंबर लगाकर उसे ग्राहकों को सस्ते दाम पर बेच देता था। उसके कब्जे से बस्ती जिले के गौर, रुधौली थानाक्षेत्र के अलावा गोरखपुर के खजनी से चोरी बाइक बरामद की गई है। इस संबंध में रुद्रपुर खजनी के डाॅ. सीवी की गली निवासी गजानंद वर्मा ने 15 मई 2023 को बाइक चोरी होने का केस दर्ज कराया था। गौर थानाक्षेत्र के तरैनी निवासी वीरेंद्र कुमार की बाइक 20 सितंबर को बभनान सब्जी मंडी में सब्जी खरीदते समय चोरी हुई थी। इसी तरह सोनहा थाने के सेमहो निवासी फैज अहमद की बाइक इसी गिरोह ने 30 जुलाई को रुधौली थाने के दसिया बाजार से सब्जी खरीदते समय चोरी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें