फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

Thu, 28 Sep 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज चौराहे पर बुधवार शाम को हुआ हादसा
विज्ञापन

बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कप्तानगंज मुख्य चौराहे के पास बुधवार शाम लगभग छः बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजकुमार घायल हो गया। हादसे के वक्त वह सामान खरीदने के लिए गया था।
विज्ञापन

कप्तानगंज के बेलसड दयलापुर निवासी कन्हैया प्रसाद का बेटा राजकुमार बाइक से सामान खरीदने के लिए निकला था। चौराह से बाजार की तरफ दुर्गा मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ा होकर बात कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने राजकुमार को कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें