भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के रामनगर पडाव के निकट बाइक सवार दो युवकों ने साइड न मिलने पर ट्रक डाइवर की पिटाई कर दी।
युवकों की पिटाई से पुनई थाना बहेडी जिला बरेली निवासी सोबरन सिंह (46) पुत्र पोथी सिंह वर्ष के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। चालक ने बताया कि वह डुमरियागंज से बस्ती की तरफ जा रहा था। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया पड़ाव पर पीछे से आ रहे दो युवक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलना चाह रहे थे। सामने से अचानक कार आ जाने से वह ट्रक को ओवरटेक नहीं कर सके। जिससे नाराज युवकों ने ट्रक चालक को रामनगर पड़ाव पर रोक कर उससे मारपीट शुरु कर दी । इसी समय पीछे से आ रही सोनहा पुलिस भी मौके पर पहुंच कर एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। दोनों युवक सोनहा क्षेत्र के परसाकुतुब गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद