फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक सवार मनबढ़ों ने युवक को सरेराह पीटा

Thu, 15 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के वायरलेस चौराहे पर बाइक सवार मनबढ़ों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे मनबढ़ों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने चली गई। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वायरलेस चौराहे पर बुधवार को दोपहर दो बजे बाइक सवार चार मनबढ़ों ने एक युवक की सरेराह पिटाई शुरू कर दी। मारपीट करने की घटना देखकर आसपास के लोग दौड़े और बीच-बचाव में जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना के दे दी। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। मगर पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेकर चली गई। चर्चा ही कि मारपीट की घटना आशनाई को लेकर हुई है। कप्तानगंज के एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि मामले में छानबीन करके कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें