फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक सवारों ने टोल कर्मी पर किया हमला

Thu, 07 Nov 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। अभयपुरा गांव के पास बाइक सवार मनबढ़ों ने टोल कर्मी को सरिया से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल टोल कर्मी का इलाज कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनीष विश्वकर्मा बड़ेबन टोल पर सुपरवाइजर है। पांच नवंबर को गांव में आर्केस्ट्रा पार्टी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया था। मनीष के मुताबिक वह मंगलवार को दोपहर बाद बाइक से ड्यूटी करने बड़ेबन टोल पर जा रहा था। दोपहर 2:30 बजे गांव के पास तीन युवक पहुंचे और रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। घायल टोल कर्मी ने लिखित तहरीर कप्तानगंज थाने पर दी है। कप्तानगंज के प्रभारी एसओ प्रहलाद यादव ने बताया कि घायल टोल कर्मी का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें