फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल

Tue, 15 Aug 2023 11:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मुंडेरवा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवरई की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती घायल कृष्ण चंद्र की हालत बहुत ही गंभीर है।
विज्ञापन
बस्ती में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में मंगलवार को सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर एक सड़क हादसा हो गया। यहां मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बस्ती-गोरखपुर लेन पर परसा हज्जाम में बाइक सवार इसी लेन पर अपने आगे चल रही अज्ञात वाहन में पीछे से भिड़ गए। जिससे हेलमेट पहने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पीछे बैठी महिला को भी चोटे आई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश यादव, आरक्षी विशाल चौधरी, श्रवण कुमार, विनेश कुमार मय टीम पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान कृष्णचंद्र (26) पुत्र बाबूलाल निवासी देवरिया घाट थाना दुधारा संत कबीर नगर तथा काजल (22) पुत्री कमलेश निवासी डरमां पांडे थाना रुधौली जनपद बस्ती के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें: महिला की इलाज के दौरान मौत, आधी रात को अस्पताल के सामने शव रख कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


वही मुंडेरवा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवरई की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती घायल कृष्ण चंद्र की हालत बहुत ही गंभीर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें