बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नवीन मंडी समिति के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी निवासी मेवालाल (55) पुत्र स्व. रामदेव के पौत्र का शनिवार को मुंडन संस्कार था। इसी कार्यक्रम के लिए शनिवार सुबह मेवालाल बाइक से सब्जी लेने मंडी जा रहे थे। राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट नंबर एक के पास किसी वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी के नीचे आने के कारण उनकी मौत पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।