बस्ती जिले में कलवारी थाना क्षेत्र के चढ़ौआ गांव के पास ट्रैक्टर की ठोकर से 55 वर्षीय अधेड़ को गंभीर चोटे आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है।
रविवार की रात कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरी निवासी कमाल अहमद मोहम्मद इसहाक के साथ मोटर सायकिल पर पीछे बैठकर इसी थाना क्षेत्र के चढ़ौआ गांव में अबदुल्लाह के घर शादी के निमंत्रण में आए थे। बीती रात को वापस घर जाते समय रिश्तेदार के घर से थोड़ी दूर आने के बाद त्रिभुवन के घर के सामने एक मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली चालक ने मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे 55 वर्षीय कमाल अहमद को गंभीर चोटें आई।
इसे भी पढ़ें: नासमझी में बर्बाद हुई जिंदगी: दरिंदों से धोखा खाया तो समझीं मां-बाप ही सच्चे दोस्त, प्रेम करना बना जंजाल
वहीं मोहम्मद इसहाक दूर जा गिरे और बाल-बाल बच गए। आनन-फानन रिश्तेदारों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी अखतरुन्निशा ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।