बभनान (बस्ती)। सोमवार की सुबह बभनान-गौराचौकी मार्ग पर बुकनापुर के पास गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। लोगों ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं ट्रक चालक भाग निकला। हादसे में शिव श्याम (18) पुत्र विनोद कुमार व अतुल (14) पुत्र राजन निवासी ढढौवा मेहनिया थाना छपिया जिला गोंडा घायल हो गए। वह घर से अपने बुआ के घर साबरपुर जा रहे थे। संवाद