नगर बाजार। थाना क्षेत्र के खुटहन में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बगही निवासी हृदय राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह नगर बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह नगर थाना क्षेत्र के खुटहन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनके बाइक में पीछे टक्कर मार दिया। सूचना मिलते ही घायल के पुत्र अनिल यादव मौके पर पहुंच गए और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए,जहां उनका इलाज जारी है। संवाद