बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग के बैरागल गांव के पास बाइक सवार को पिकअप सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के ऐडीला अरीला गांव निवासी अभिषेक (36) के रूप में हुई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। संवाद