वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के देईपार भीरिया मार्ग पर स्थित देईपार गांव में बाइक तथा कार की टक्कर में बाइक सवार प्रमोद कुमार (40) निवासी बांसी घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे उनके सहयोगियों ने निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल प्रमोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरौली शुमाली में एलटी के पद पर कार्यरत हैं, वह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रहे थे कि हादसे में घायल हो गए। संवाद