फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई-रिक्शा में टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के परसा चौराहे के पास बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गोंड जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के महरा गौरा गांव निवासी गुलशन अपनी पत्नी को मायके छोड़कर अपने घर वापस जा रहा था। रात करीब आठ बजे इटवा कुनगाई स्कूल के सामने बभनान की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को सीएचसी हर्रैया भेजवाया। पुलिस ने परिवार को हादसे की जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें