भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के भानपुर कस्बा पडाव पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे में युवक के बाएं पैर की एडी बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे राहगीरों ने आनन फानन एंबुलेंस की मदद से चोटिल राकेश मिश्रा (20) निवासी पंडित परसा थाना डुमरियागंज को सीएचसी भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद