आमा चौराहे पर वाल्टगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। आमा चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने 60 वर्षीय बुजुर्ग मौला का ठोकर मार दिया। इससे उनके दोनों पैर टूट गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 6 बजे चौकी क्षेत्र के घनधटी गांव निवासी मौला आमा बाजार से दवा लेकर घर जा रहे थे अभी वह भिटिया बभनान मार्ग स्थित आमा चौराहे पर पहुंचे थे कि वाल्टरगंज की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया। घटना में मौला के दोनों पैर टूट गए। चौराहे के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना देकर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
चौकी प्रभारी सचिंद्र ने बताया कि बाईक सवार को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है।