कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कुसौरा के सामने बने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार छावनी क्षेत्र के कुआं गांव निवासी 22 वर्षीय विनोद कुमार बाइक से बस्ती की तरफ रविवार की भोर में जा रहे थे। अचानक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। लोगों ने घायल को सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद