फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क किनारे नाले में गिरने से बाइक सवार की मौत

Tue, 09 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के बभनान हर्रैया मार्ग पर पकड़ीजप्ती मोड़ के पास बाइक के अनियंत्रित हो जाने से नाले में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम मौत हो गई। क्षेत्र के पकड़ीजप्ती गांव निवासी 19 वर्षीय आजाद पुत्र राजू बाइक से बाजार गए थे। वह बाजार से घर लौट रहे थे कि बभनान हर्रैया मार्ग पर अपने गांव के मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पश्चिम तरफ नाले गिर गई। इस दुर्घटना में आजाद को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सीएचसी हर्रैया पहुंचाए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय आजाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें