ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ट्रक चालक पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
भानपुर(बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के भींवापार गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर तब हुई जब सिलवाटिया ग्राम पंचायत के बरगदहिया पुरवा निवासी 45 वर्षीय घनश्याम मौर्या बाइक से घर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक को किनारे कराकर उसके नीचे दबे घनश्याम को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
घनश्याम भी पहले ट्रक चलाते थे, लेकिन कुछ दिनों से गांव में किराने की दुकान खोलकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। बुधवार शाम को वह दुकान के लिए सामान लाने जगदीपुर नौगढ़वा पड़ाव पर गए थे। घर लौटते समय हादसे के शिकार हो गए।
उनके पिता श्रीराम ने सोनहा पुलिस को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शंशाक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रक को कब्जे मे लिया जा चुका है। चालक की तलाश की जा रही है।