फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिकअप की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Mon, 16 Oct 2023 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बांसी मार्ग पर पुरैना के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना बैंक के पास रविवार दोपहर बेकाबू पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान बाइक सवार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रुधौली थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी 19 वर्षीय अनूप कुमार किसी काम से बस्ती की तरफ जा रहे थे। पुराना बैंक के पास मोड़ पर पहुंचते ही बस्ती की ओर से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया। इससे अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामदेव व एसआई अमरनाथ यादव ने निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिला अस्पताल में अनूप की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें