फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर बाइक सवार दंपती घायल

Sat, 20 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के पिकौरा सानी गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाद रिश्तेदारी में जा रहे मोटरसाइकिल सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुबौलिया थानाक्षेत्र के उभाई निवासी रमेश कुमार निषाद (42) अपनी पत्नी सुभावती देवी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। पिकौरा सानी के पास किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। परिवार वालों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें