दुबौलिया। रामजानकी मार्ग पर गोकुलपुर बभनपुरा के पास कुत्ते से टकराकर गिरने से बाइकवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही ऊंजी गांव निवासी आलोक सिंह उर्फ गोलू 26 वर्ष के रूप में हुई है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। जानकारी के अनुसार, आलोक सिंह शुक्रवार की रात गोंडा जनपद से बाइक से घर ऊंजी लौट रहा था। दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग गोकुलपुर बभनपुरा के पास पहुंचा ही था कि अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया।