फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक सवार को मनबढ़ों ने पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा बाजार में बाइक पर बैठते समय चालक का पैर दूसरे युवक को छू जाने के विवाद में कुछ लोगों ने चालक को सरिया व राॅड से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मटिहनिया निवासी सुभाष चौधरी ने नगर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह संजय गुप्ता के साथ अपने रिश्तेदारी में चिलमा बाजार जा रहा था। रास्ते में नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा बाजार में रुक कर चाय पीकर बाइक पर बैठने जा रहा था, तभी उसका पैर पोखरा बाजार निवासी पकालू के पैंट में लग गया। इसी बात पर कहासुनी हो गई। नाराज होकर पकालू ने अन्य अज्ञात लोगों को बुला लिया और सरिया के राॅड से पिटाई करने लगा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें