बस्ती। पुलिस के चुनाव में व्यस्त होने का फायदा उठाते हुए बाइक लिफ्टर गिरोह ताबड़तोड़ बाइक चोरी कर रहे हैं। दो बाइक पुरानी बस्ती और कोतवाली क्षेत्र से चोरी हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के सरायघाट निवासी अनूप कुमार ने तहरीर दी कि 15 मई की रात करीब 10:30 बजे वह नी बाइक दरवाजे पर खड़ी कर सो गए। रात 1:30 बजे बाइक गायब थी। जबकि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कृष्णा मिशन हास्पिटल के पास पार्किंग से उसी दिन दोपहर दो बजे एक बाइक चोरी हुई थी। इस संबंध में सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के अल्लापुर बिथरिया निवासी रमेश चौहान ने तहरीर दी। दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। संवाद