फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की चपेट में आई बाइक, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आई बाइक, युवक घायल
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। कलवारी-बस्ती मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के झिरझिरवा पुल के पास बुधवार शाम मोटरसाइकिल व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। घटना में कार व मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। उसे कब्जे में लेकर पुलिस थाने पर गई।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम खेमऊपुर निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार किसी कार्य से मोटरसाइकिल से जा रहे थे। कलवारी मार्ग पर स्थित झिरझिरवा पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर पुलिस व खड़ौआ टोल प्लाजा पर दी। मौके पर पहुंचे टोल कर्मी ने घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें