परशुरामपुर। परशुरामपुर क्षेत्र के धरमपुर गांव के पास सोमवार को मनोरमा नदी के किनारे लावारिस बाइक दिखायी दी। काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक को नदी के किनारे देखने के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार को दिन में करीब 4 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मनोरमा नदी के किनारे पड़ी बाइक को निकाल कर पुलिस थाने ले गयी । प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया बाइक पर न तो कोई नंबर प्लेट है और न ही इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया है। उक्त बाइक लगभग एक साल पुरानी दिख रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मोटरसाइकिल की बरामदगी के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद