कलवारी। राम जानकी मार्ग पर गौसपुर बाजार के पास रविवार को सामने बंदर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। उसपर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय अजीत कुमार, 19 वर्षीय कंचन और 16 वर्षीय नंदिनी बाइक से डिंगरापुर थाना दुबौलिया से राखी बंधवाकर अपने घर खड़ौआ थाना नगर आ रहे थे। गौसपुर के पास कई बंदर बाइक के सामने आ गए। बंदरों को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक गिर पड़ी। तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को कलवारी स्थित सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया। संवाद