फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Mon, 06 Oct 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज/टिनिच। दुर्गा पूजा देखने के बाद घर लौट रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घनश्याम शर्मा (28) और चंदन कुमार (25), निवासी टिनिच थाना गौर शनिवार रात गांव के लोगों के साथ दुर्गा पूजा देखने बस्ती गए थे। रात करीब 12 बजे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा संसारपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसओ वाल्टरगंज उमाशंकर तिवारी ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें