फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 15 ससुराली नामजद

Fri, 01 Aug 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। नगर थानाक्षेत्र की विवाहिता ने तहरीर दी है कि उनकी शादी गोरखपुर के सुभाष नगर निवासी गुंजन रावत के साथ हुई थी। आरोप है कि पति व ससुरालियों ने शादी के बाद दहेज में चार लाख रुपये की मांग की। न देने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में ही लालगंज थाना क्षेत्र की विवाहिता ने तहरीर दी है कि उनकी शादी मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मुरादपुर निवासी अफजल से हुई है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति समेत अन्य ससुरालियों ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पति, सास, ननद, ससुर, देवर समेत दस आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें