पैकोलिया। बभनान-हर्रैया मार्ग पर एमपीएस स्कूल के पास दो कुत्ते झगड़ते हुए अचानक बाइक के सामने सड़क पर आ गए। कुत्तों से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के पुरैना खास हालमुकाम हसीनाबाद बाजार निवासी 40 वर्षीय विजय गुप्ता 38 वर्षीय पत्नी सरिता और 13 वर्षीय पुत्र सक्षम को लेकर सोमवार को बाइक से बभनान अपने रिश्तेदार के यहां चारधाम यात्रा के विदाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे एमपीएस स्कूल के पास दो कुत्ते बाइक से टकरा गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया। गंभीर रूप से घायल विजय कुमार को जिला अस्पताल ले गए। संवाद