रुधौली। बस्ती बांसी मार्ग पर स्थित नसीबगंज नहर की पुलिया के पास रविवार शाम करीब सवा आठ बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक पर सवार दो युवक टकरा गए। एक की माैत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप हो गया। विशुनपुरवा चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति ने दोनों को अस्पताल भेजा और घरवालों को सूचना दी। दसिया के 26 वर्षीय कैलाश व 28 वर्षीय आलोक बाइक से रुधौली जा रहे थे। नसीबगंज नहर की पुलिया के पास हादसा हो गया। सीएचसी रुधौली के डॉक्टर ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। संवाद