फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, तीन घायल

Wed, 18 Jun 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर भिउरा गांव के सामने बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत निवासी 19 वर्षीय अजय अपने गांव के मोनू एवं महुली थाना क्षेत्र के रिवटिया निवासी राजन के साथ एक ही बाइक से राम जानकी मार्ग होकर अपने घर जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। तीनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें