फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क किनारे फेंकी मिली बिहार बोर्ड 10वीं की ओएमआर शीट, जांच शुरू

Wed, 08 Nov 2023 03:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

गोरखपुर-बस्ती हाईवे पर खजौला चौकी के पास सुबह दोपहर में भारी मात्रा में पर ग्रामीणों की ओएमआर शीट पर नजर पड़ी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच टीम वहां पहुंच गई। यह ओएमआर शीट बिहार राज्य के उच्च माध्यमिक सह इंटर काॅलेज राजपुर सीवान के परीक्षा सत्र 2023 की हैं। इन्हें जांचा नहीं गया था।
विज्ञापन
सड़क पर फेंकी मिली बिहार बोर्ड के ओएमआर सीट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला पुलिस चौकी क्षेत्र के नरियांव से आगे तक गोरखपुर-बस्ती हाईवे पर सड़क किनारे बिहार प्रांत के कक्षा दस के परीक्षा सत्र 2023 का ओएमआर शीट फेंकी पाई गई है। सड़क किनारे आएमआर शीट फेंकने की घटना इससे पहले वर्ष 2020 में भी इसी माह में हुई थी। हालांकि, पुलिस ने उस समय काॅपियाें को एकत्रित कर उसे निस्तारित कर दिया था।

विज्ञापन

गोरखपुर-बस्ती हाईवे पर खजौला चौकी के पास सुबह दोपहर में भारी मात्रा में पर ग्रामीणों की ओएमआर शीट पर नजर पड़ी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच टीम वहां पहुंच गई। यह ओएमआर शीट बिहार राज्य के उच्च माध्यमिक सह इंटर काॅलेज राजपुर सीवान के परीक्षा सत्र 2023 की हैं। इन्हें जांचा नहीं गया था।

शिक्षा विभाग के एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ला व बीएसए अनूप कुमार कहते हैं कि यहां बिहार की कॉपियां कहां से आई हैं, यह तो जांच का विषय है, मगर परीक्षा के बाद कॉपियों को जांचा जाता है। इसके बाद नंबरों को हार्ड डिस्क में सुरक्षित रख, स्कूटनी आदि की समय सीमा समाप्त होने के बाद कॉपियों को रद्द करने के लिए ठेका होता है। वही इन कॉपियों को ले जाते हैं। बिना जांच किए फेंके गए ओएमआर वाली कॉपियां मिलना समझ के परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार सिंह कहते हैं कि यह कापियां कौन फेंक गया है, इसे नहीं जाना जा सका। कॉपियों को एकत्रित कर सुरक्षित कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें