फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बनकटी में वृहद रोजगार मेला दो को

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती व चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली, बनकटी के संयुक्त तत्वावधान में 2 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह नौ बजे से महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 20 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें आठवीं पास, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं परास्नातक अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार नौकरी का अवसर मिलेगा।­ उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रशिक्षणरत और प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का चयन बायोडाटा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए कंपनियों की ओर से 6 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें